अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुशनर व अन्य अमेरिकी अधिकारी मौैजूद थे।

नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को गले लगाकर उनका स्वागत किया और मेलानिया से हाथ मिलाया। इस दौरान मोदी ने इवांका ट्रंप से भी मुलाकात की। एयरफोर्स वन विमान से सबसे पहले इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर बाहर आए। इसके कुछ समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया भी विमान से बाहर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद ट्रंप दंपत्ति अमेरिका के राष्ट्रपति की काले रंग की कार ‘बीस्ट’ में सवार हो गए।

राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। जहां पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप की मेजबानी करेंगे । इस दौरान उनके खाने-पीने का खास इंतजाम किया गया है। दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली भी आएंगे और इस दौरान वह नामी होटल मौर्या शेरेटन होटल में ठहरेंगे।

सुरक्षा के मद्देनजर पूरा होटल खाली करा लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बतया, जब तक ट्रंप वहां रहेंगे किसी भी अन्य व्यक्ति को होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह पहली बार है कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पूरा होटल खाली करवा दिया गया है। वही दिल्ली में रहने के दौरान जहां उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल में हैप्पीनेस क्लास में जाकर जायजा लेंगीं, वहीं पति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पान का स्वाद भी लेंगे।

कनॉट प्लेस ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में भी प्रसिद्ध पांडेय पान भंडार के मालिक हरिओम पांडेय ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए पान मंगवाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए स्पेशल पान बनाया जाएगा। उनकी दुकान में 150 से अधिक किस्म के पान उपलब्ध हैं। हरिओम ने बताया कि लगभग सभी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को उनकी दुकान का पान खिलाया जाता है।
गैरतलब है ट्रंप की सुरक्षा के लिए अमेरिकी एजेंसियों के करीब एक हजार अधिकारी व जवान पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सभी अमेरिकी सुरक्षाकर्मी अपने साथ अत्याधुनिक हथियार लेकर आए हैं। इसके साथ ही अमेरिकी की खुफिया एजेंसी लगातार सेटेलाइट द्वारा उन स्थानों की निगरानी कर रही है जहां ट्रंप व उनके परिवार का दौरा होगा।


Download Android App
Download iOS App



