अनुराग ठाकुर ने कहा- देश विरोधी मुहिम चलाने वाले यूट्यूब के 104 चैनल और 6 वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई

Summary :

केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि देश के खिलाफ मुहिम चलाने वाले और समाज में भ्रम एवं भय फैलाने को लेकर यूट्यूब के 104 चैनलों के साथ ही ट्विटर के पांच एकाउंट और छह वेबसाइट के खिलाफ आईटी कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनलों, ऐप्स, वेबसाइटों और सोशल मीडिया  प्लेटफार्म के खिलाफ कार्रवाई की: अनुराग ठाकुर - INsamachar
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के खिलाफ मुहिम चलाने वाले व समाज में भ्रम एवं भय फैलाने के मामले में आईटी कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करती रही है।
UP Election 2022 Anurag Thakur Targets SP Said Now Azam Khan Needs To Be  Out Of Jail For Booth Capturing And Rioting | UP Election 2022: 'बूथ  कैप्चरिंग और दंगे के लिए
सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों में अब तक यूट्यूब के 104 चैनल, 45 वीडियो, फेसबुक के चार एकाउंट और दो पोस्ट, इंस्टाग्राम के तीन व ट्विटर के पांच एकाउंट और छह वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दो ऐप को भी प्रतिबंधित किया गया है। ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों में भारत सरकार संबंधित मंचों को पत्र लिखती है और वे ही कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे मामलों में कार्रवाई की है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

Desk Team