केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी कोविड रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आई है। उन्होंने कहा, ”मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने और अपना कोविड परीक्षण कराने का अनुरोध करता हूं।” संक्रमण के कारण सिंधिया मंगलवार को मुंबई में ‘इंडिया स्टील 2023’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
कोरोना की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ट्वीट कर दी जानकारी
Summary :
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



