केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा बोले- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दवाओं की नहीं है कमी

Summary :

कोरोना वायरस से लड़ने की केंद्र सरकार की तैयारियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि अगले तीन महीने के लिए “एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट” (एपीआई) का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

कोरोना वायरस से लड़ने की केंद्र सरकार की तैयारियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि अगले तीन महीने के लिए “एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट” (एपीआई) का पर्याप्त भंडार मौजूद है। गौड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि चीन से कोरोना वायरस फैलने की खबर आने के बाद हमने सभी फार्मा उद्योगपतियों के साथ बैठक की और एपीआई भंडारण का जायजा लिया। 
उन्होंने कहा कि यह अगले तीन महीने से ज्यादा के लिए पर्याप्त है। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में अहमदाबाद में “फार्मा 2020” सम्मेलन में कहा था कि फार्मा कंपनियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कोरोना वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन में भी दो प्रभावित जिलों के अलावा अन्य जिलों में एपीआई का उत्पादन हो रहा है। 
गौड़ा ने मास्क और दवाइयों की कमी की आशंका को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं आपको बताता हूँ इसके दो पक्ष हैं। एक है कालाबाजारी और दूसरा है इन चीजों की कमी होने की अफवाह। मुझे नहीं लगता कि कोई कमी है। यह खबर केवल अखबारों में आई है।” 

Desk Team