उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में सोमवार दोपहर को आतिशबाजी की दुकान में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे दुकान की छत और दीवारें धराशायी हो गईं। हादसे में दो बच्चे समेत चार लोग मलबे में दब गए। धमाके के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
- बदायूं में आतिशबाजी की दुकान में तेज धमाका
- हादसे में दो बच्चे समेत चार लोग मलबे में दब गए
- धमाके से इलाके में दहशत फैल गई
आतिशबाजी बनाते वक्त हुआ हादसा
आपको बता दें सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। दो बच्चों को मलबे से निकाला गया है, जबकि आधा घंटे के बाद भी दो लोगों को मलबे से नहीं निकाला जा सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।इस्लामनगर कस्बा निवासी अख्तर गोल्डनइवेंट नाम से दुकान चलाता है। दुकान में वह खुद ही आतिशबाजी बनाने का काम करता है। शादी पार्टियों में आतिशबाजी की बुकिंग करता है।
दो बच्चों को मलबे से निकाला गया
बता दें धमाके के बाद दुकान पूरी तरह से ढह गई। छत के टुकड़े आसपास के घर में जाकर गिरे तो चीत्कार मच गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मलबे को हटाकर बचाव कार्य शुरू किया। पता लगा कि हादसे के समय अख्तर समेत उसके परिवार के चार सदस्य दुकान में मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App




