यूक्रेन युद्ध के बीच आमने-सामने अमेरिका और रूस, राजधानी दिल्ली में विदेश मंत्रियों की बैठक

Summary :

भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 विदेश मंत्रियों की औचपारिक बैठक आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दो सत्रों की अध्‍यक्षता करेंगे

भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 विदेश मंत्रियों की औचपारिक बैठक आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के दो सत्रों की अध्‍यक्षता करेंगे।  इस बैठक में शामिल होने के लिए दुनिया के कई शक्तिशाली देशों के नेता दिल्ली पहुंचे। जयशंकर ने अब तक आ चुके अधिकारियों का स्वागत किया है। वहीं, आज सुबह यानी गुरुवार को स्पेन, चीन और सऊदी अरब के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे है।
कई देशों के विदेश मंत्री एक साथ 
G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन  पहुंचे दिल्ली - US Secretary of State Antony Blinken arrives in Delhi for  G20 Foreign Ministers meeting
G20 विदेश मंत्रियों की बैठक की शुरुआत करने से पहले तुर्कीये और सीरिया में हाल ही में आए भूकंपों में जान गंवाने वाले लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इस बैठक में शामिल हो रही इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, यूके के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन का स्वागत किया।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ये बैठक काफी अहम 
रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने जयशंकर से की मुलाकात, यूक्रेन संघर्ष और G20  समेत कई मुद्दों पर की व्यापक चर्चा - EAM Jaishankar holds wide ranging  talks with Russian ...
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, फ्रांस की कैथरीन कॉलोना, जर्मनी की एनालेना बेयरबॉक और ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली भारत द्वारा आयोजित बैठक में मौजूद होंगे। वहीं, जापान में चल रहे संसद सत्र के कारण विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की इस बैठक में भाग लेने की संभावना नहीं है। बता दें कि हयाशी की यात्रा को जी20 बैठक से इतर क्वाड देशों की विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक की योजना में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Desk Team