आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच उठा-पटक शुरू हो हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे हैं। इसी दावे प्रतिदावे के बीच भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में सभी सीटों पर हार का स्वाद चख सकती है बीजेपी। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 2024 के लिए उनका लक्ष्य राज्य की सभी 80 सीटें जीतना होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना है और इसके लिए मैं अपने कैडर से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करता हूं कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में यूपी से सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करे।
सपा प्रमुख का पलटवार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की सभी 80 संसदीय सीटों पर हार का स्वाद चख सकती है। अखिलेश यादव ने कहा, जिस पार्टी ने अगले 50 साल तक शासन करने का दावा किया, वह अब अपने दिन गिन रही है। उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य के दो मेडिकल कॉलेजों का दौरा करना चाहिए, तब वह समझेंगे कि वे कितनी सीटें जीतने जा रहे हैं। अपनी बात को रेखांकित करने के लिए अखिलेश ने मैनपुरी लोकसभा और मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हालिया हार का जिक्र किया।
बीजेपी ने 2014 में यूपी से 71 सीटें जीती थीं
गौरतलब है कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी से 71 सीटें जीती थीं और 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद पार्टी ने 64 सीटों के साथ विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था। 2019 में, 16 सीटें ऐसी थीं, जिन्हें भाजपा राज्य में जीतने में विफल रही। इनमें से बीजेपी ने जून में हुए लोकसभा उपचुनाव में दो में जीत हासिल की है, बाकी 14 लोकसभा सीटें अब पार्टी के राडार पर हैं। भूपेंद्र चौधरी ने कहा, हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और हमारे कैडर सुनिश्चित करेंगे कि हम इस बार सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करें।


Download Android App
Download iOS App



