देश की राजधानी से सटे नोएडा में शनिवार को कोरोना वायरस के 22 नये मामले सामने आए है, जिसके साथ ही नोएडा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है। जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि कुल 22 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, और सभी नेगेटिव है।
उन्होंने बताया कि अबतक जनपद में कोरोना वायरस के कुल 64 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। दोहरे ने बताया कि अन्य 52 संक्रमित लोगों का संबंधित चिकित्सालय में मानकों के अनुसार इलाज संभव कराया जा रहा है।
कोरोना से निपटने में लॉकडाउन बहुत महत्वपूर्ण, देशभर में संक्रमितों की संख्या 7529 हुई
नोएडा में कोरोना मरीजों के लिए 300 बेड तैयार किए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में कुल 407 टीमें तैनात की गई हैं, जो कि लगभग 175929 घरों में विजिट कर चुकी हैं, और अभी तक 562783 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 516 यात्रियों को पहचाना गया है और सभी यात्रियों को सर्विलांस पर डाल दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



