उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलो में लगातार कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 222 नए मामले सामने आए है जबकि 169 मरीज स्वस्थ हुए और 45 की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3165 रह गई है। महोबा कोरोना मुक्त जिला बना हुआ है जबकि श्रावस्ती, बदायूं, चित्रकूट, हमीरपुर, कासगंज और कौशाम्बी में सक्रिय मामले नौ से कम है।
पिछले 24 घंटे में 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। लखनऊ समेत छह जिलों में नए मामले दहाई अंकों में मिले है जिनमे सबसे ज्यादा 23 नए केस लखनऊ में है। इस दौरान छह छह मौते लखनऊ और प्रयागराज में हुई हैं। राज्य के 69 जिलों में 99 अथवा उससे कम सक्रिय मामले बचे है जबकि लखनऊ में सर्वाधिक 267 सक्रिय केस हैं। इसके अलावा प्रयागराज,कुशीनगर, वाराणसी, मेरठ, मुजफ्फरनगर में 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि योगी सरकार ने जून महीने में 1 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था जिसे 24 दिन में ही पूरा कर लिया गया। उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक (डीजी) डॉ. राकेश दुबे का कहना है कि हमारा लक्ष्य राज्य की 70 से 75 फीसदी आबादी को इम्यूनाइज करने का है। जल्द से जल्द लोगों में कोरोना वायरस के खिनाफ इम्यूनिटी आ जाए, इसके लिए तेज गति से वैक्सीनेशन हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



