उत्तरप्रदेश पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सुविधा) के भवन में काम करने वाले छह लोगो के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उसे 48 घंटे के लिये बंद कर दिया गया है । अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 असीम अरूण ने शनिवार को एक बयान में बताया कि ”उत्तर प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर 112 में कार्यरत एक कर्मचारी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त पाया गया था। इसके बाद वहां कार्यरत 30 और लोगो के नमूने परीक्षण के लिये लिये गये, जिसमें से पांच और संक्रमित पाये गये । ये सभी तकनीकी टीम में काम करते हैं ।”
उन्होंने बताया कि इन सभी में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नही पाये गये है और उनके इलाज की व्यवस्था कर दी गयी है ।उन्होंने बताया कि भवन को संक्रमणरोधन के लिये 48 घंटे के लिये बंद कर दिया गया है । इन पांच लोगो के संपर्क में कौन कौन लोग आये थे उसके बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है ।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में BSF ने पाकिस्तान के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
एडीजी अरूण ने बताया कि कर्मचारी अपने घर से काम करेंगे और प्रयाग राज केंद्र को हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली फोन काल को रिसीव करने को कहा गया है । उन्होंने लोगों से कहा कि अगर हेल्पलाइन पर आपके फोन का जवाब न मिलें तो आप अपनी शिकायत सोशल मीडिया पर करें या 1073 नंबर के जरिये मदद के लिये संपर्क करें । आपकी मदद के लिये फोन को संबंधित जिले के कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया जायेंगा ।


Download Android App
Download iOS App



