उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ में मानसिक रूप से कमजोर महिला को बंधक बनाकर आठ लोगों के समूह ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की मदद एक महिला भी कर रही थी। कुल 9 आरोपियों में से पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है।
कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता रेलवे में हेड क्लर्क के पद से रिटायर हैं। वह 23 सितंबर को लापता हो गई थी और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 24 सितंबर को आलमबाग थाने से उनके पास फोन आया और वहां उन्होंने अपनी बेटी को घायल और फटे कपड़ों में पाया।
प्रतापगढ़ में BJP सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमले के मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर शिकंजा, अब तक 9 गिरफ्तार
इसके बाद उसने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। महिला ने अपने पिता को बताया कि पुरुषों के एक समूह ने उसे घर छोड़ने का वादा करते हुए एक ऑटोरिक्शा में बैठने के लिए कहा था। इसके बजाय, उसे आलमबाग में रेलवे कॉलोनी ले जाया गया जहां आठ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पिटाई की। वहां एक महिला भी थी।
इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर इन लोगों का पता लगाया गया और सोमवार को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मध्य क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



