UP के एक मौलाना ने आज़ादी पर दी अभद्र टिप्पणी, कहा लात मारते हैं ऐसी….

Summary :

देश में जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन हर राज्य में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर दंगे फसाद भी हुए। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी ख़बर सामने आई है, जिसको सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाए। जी हां उत्तर प्रदेश के गोपामऊ कस्बे से एक मदरसे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मौलाना आज़ादी पर अभद्र टिप्पणी की…

देश में जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन हर राज्य में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर दंगे फसाद भी हुए। इसी बीच उत्तर प्रदेश  के हरदोई जिले से एक ऐसी ख़बर सामने आई है, जिसको सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाए। जी हां उत्तर प्रदेश के गोपामऊ कस्बे से एक मदरसे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक मौलाना अब्दुर्रहमान जामई 15 अगस्त के दिन की तकरीर  करते हुए नज़र आ रहा है। जिसमे मौलाना अब्दुर्रहमान ने तकरीर करते हुए कहा की उन्हें ऐसी आजादी नहीं चाहिए, जिसमें मुसलमानों के साथ जुल्म हो रहा हो। उन्होने कहा की ऐसी आजादी पर हम लात मारते थे और आज भी लात मारते हैं।
15 अगस्त को हुई थी ये घटना 
मौलाना के इस कथन के बाद जल्द ही उत्तर-प्रदेश की पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया।  जहां उन्होंने मौलाना पर कार्यवाही भी शुरू कर दी।  बता दें की 15 अगस्त के दिन ही ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां मस्जिद के अंदर मौलाना ने अपने भाषण में आज़ादी को लेकर अभद्र टिप्पणी की।  जिसके बाद से वो सुर्ख़ियों में आ गए।  मौलाना अब्दुलर्रहमान जामई  ने कहा की कुर्बानी पर पाबंदी हो रही है तो वहीँ  कब्रिस्तान पर भी  कब्जा हो रहा है। उन्होंने कहा की लाउडस्पीकर पर अज़ान अदा करने पर भी मुक़दमा चलाया गया।  ये कैसी आज़ादी है जहां मुसलामानों के मजहबी मामले में घुसपैठ की जाती है। उन्होंने कहा की अगर इसी को आज़ादी कहते हैं तो ऐसी आज़ादी को  हम लात मारते हैं।  
ऐसी आज़ादी नहीं चाहिए -मौलाना 

मौलाना ने अपने भाषण में कहा की हमें मजहबी आज़ादी चाहिए।  हमें कुरआन की आज़ादी चाहिए।  हमें इबादत और गांव की हिफाजत चाहिए।  और हमें इज्जत और आबरू की हिफाजत चाहिए। मौलाना ने आगे कहा की इस मुल्क में किसी के मामलात में घुसपैठ  हो रही है, आज के हिन्दुस्तान में यही हो रहा है।  बता दें की मौलाना का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।  जिसके बाद पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गयी।  

Desk Team