उत्तर प्रदेश में दिनोदिन बढ़ते तापमान से मत प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर गोण्डा जिला प्रशासन ने अनूठा तरीका अपनाया है।
जिला प्रशासन ने गुरूवार को मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से सेल्फी प्वांइट बनाया है। इन्कैन चौराहे पर स्थित सेल्फी प्वाइंट पर निर्वाचन कार्यालय ने एक बोर्ड लगाया है जिसमें लोगों को वोट के महत्व के बारे में समझाया गया है। मतदाता को खुली छूट है कि वह इस बोर्ड के आगे खडा होकर सेल्फी ले सकतें है और साथ ही इस सेल्फी को सोशल मीडिया के जरिये परिचितो,मित्रों और रिश्तेदारों में वायरल करें ताकि वे भी मतदान के महत्व को समझ सके।
लोकसभा चुनाव 2019 : मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोग परेशान !
मतदाता जागरुकता सेल्फी प्वाइंट का शुभारम्भ करते हुये मंडलायुक्त महेंद, कुमार और देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डा। राकेश सिंह ने बताया कि छह मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होने प्वाइंट बोर्ड पर प्रथम हस्ताक्षर किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेने के पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से उसे वायरल कर ज्यादातर लोंगो को मतदान के जागरूक करना है।
उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैलियां, प्रतियोगिताये और नुक्कड़ नाटक भी कराकर लोंगो को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में मतदान बहिष्कार की मिली सूचना पर प्रशासनिक टीमें उन गांवो के मतदाताओं को मतदान के लिये मनाने में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



