अभिजीत बनर्जी के नोबेल पुरस्कार को राजनीतिक चश्मे से न देखा जाए : मायावती

Summary :

मायावती ने अभिजीत बनर्जी को बधाई देते हुये कहा, गरीबी के अभिशाप के विरुद्ध शोध करने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई व भरपूर स्वागत।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किये गये भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी की उपलब्धि को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। 
मायावती ने रविवार को बनर्जी को बधाई देते हुये कहा, “गरीबी के अभिशाप के विरुद्ध शोध करने वाले भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को विश्व के सर्वश्रेष्ठ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई व भरपूर स्वागत।” उन्होंने ट्वीट कर नसीहत भी दी, “लेकिन इसे यहाँ राजनीतिक चश्मे से देखना पूरी तरह से गलत है, बल्कि भारतीय होने के नाते इस पर गर्व किया जाए तो बेहतर है।”
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर गरीबी निवारण के मकसद से आर्थिक उपायों की खोज के लिये अभिजीत बनर्जी सहित तीन अर्थशास्त्रियों को हाल ही में नोबेल पुरस्कार के लिये चुना गया है। भारतीय मूल के अभिजीत दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालयय (जेएनयू) के पूर्व छात्र रहे हैं। 

चिदंबरम बोले- अभिजीत बनर्जी के बयान पर सरकार को अपराध बोध नहीं हुआ

Desk Team