ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करने के कांग्रेस के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शुक्रवार सुबह उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। यूपीसीसी अध्यक्ष के आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है और उन्हें सूचित किया गया है कि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
जिले के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती है । किसी व्यक्ति का कोई भी सभा करना इस नियम उल्लंघन होगा। लल्लू ने फोन पर संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने याद भी नहीं है कि राज्य सरकार ने उन्हें कितने बार हिरासत में लेने और विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया है जो उनका लोकतांत्रिक और राजनीतिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार आतंकवादी की तरह काम कर रही है और विपक्षी नेताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस देश भर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसका एलान किया गया था। दिल्ली में ही अकेले दर्जन भर जगहों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहें कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। जिसके कारण कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप के बाहर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। इतना ही नहीं हाथों में प्ले कार्ड लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



