लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों को कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा सीटें मिलेंगी। अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा ”क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस और भाजपा के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलेंगी और अगला प्रधानमंत्री क्षेत्रीय दलों से ही होगा।”
सपा अध्यक्ष ने एक सवाल पर कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा ”मैं प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं। मुझे खुशी होगी अगर अगला प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से हुआ।” मालूम हो कि सपा इस बार बसपा और रालोद के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App




