उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था और पूरे प्रदेश में बढ़ती अराजकता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के अधिकारी और उनके अपने मंत्रीगण उनकी कोई बात या कोई भी काम करने को तैयार नहीं है।
इस वजह से उत्तर प्रदेश में सही से कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है जिससे प्रशासनिक व्यवस्था चोपट हो गई है। सपा प्रमुख ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को निलंबित करने की धमकी और उनको जेल भेजने का कोई प्रभाव प्रशासन पर नहीं पड़ने वाला।
अखिलेश ने रविवार को कहा कि राज्य में सब अपना-अपना गुणगान करने में लगे हुए है जबकि प्रदेश में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और कोई लगाम लगाने वाला नहीं है। राज्य में बस अधिकारियों का तबादला ही हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निजी मेडिकल कालेजों में फीस के नाम पर जबर्दस्त वसूली का खेल चल रहा है।
योगी पर हमला जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की घोषणाएं अभी तक फाइलों की जकड़ से बाहर नहीं निकल पाई हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि तबादलों की तय अवधि खत्म होने के बाद भी विभिन्न विभागों में तबादले बदस्तूर जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



