आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने भरा पर्चा, भाजपा पर बोला हमला

Summary :

अखिलेश ने कहा कि मतदान काफी अच्छा चल रहा है उम्मीद है कि पहले चरण से भी अधिक मतदान होगा और आजमगढ़ की जनता समाजवादियों को अच्छे मतों से जिताएगी ।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरूवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा। अखिलेश के पहुंचने के पहले ही हजारों सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उनमें भारी जोश दिखा। नामांकन पत्र भरने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। सातवा चरण आते-आते कितने वोटों की बारिश होगी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है।

Akhilesh yadav

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को केवल पांच नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों की धरती रही है। यहां का विकास सपा और बसपा ने ही किया है। जनता काम और तरक्की पर उनको वोट देगी। उन्होंने कहा कि मतदान काफी अच्छा चल रहा है उम्मीद है कि पहले चरण से भी अधिक मतदान होगा और आजमगढ़ की जनता समाजवादियों को अच्छे मतों से जिताएगी ।

खराब ईवीएम को जल्द से जल्द बदले निर्वाचन आयोग : अखिलेश यादव

Desk Team