अलीगढ़ : रिश्वत लेने के आरोप में पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Summary :

किसान से रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीआईजी प्रतिन्दर सिंह और एसएसपी आकाश कुलहरि ने बुधवार रात पुलिस गश्त वाहनों का औचक निरीक्षण किया।

उन्नाव जेल में तमंचा लहराते कैदियों का वीडियो वायरल, 4 जेलकर्मियों पर एक्शन

प्रवक्ता ने बताया कि शहर के बाहरी हिस्से में डीआईजी ने पाया कि पुलिस गश्ती दल ने एक बैलगाड़ी जबरन रूकवायी और बैलगाड़ी चलाने वाले किसान से रिश्वत मांगी। डीआईजी ने मौके पर ही पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। 

Desk Team