अलीगढ़ में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया है। इस दौरान उनको पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद से बीजेपी नेता चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं उनके खिलाफ मौलानाओं द्वारा फतवे तक जारी किए गए हैं।
बुधवार को गणेश विसर्जन पर रूबी आसिफ खान ने कहा कि “मैंने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की, मेरे खिलाफ मौलानाओं के फतवे जारी हो गए हैं। क्योंकि मौलानाओं का कहना है कि मैं हिन्दु बन चुकी हूं। उन्होंने कहा कि “मेरे परिवार को जिंदा जला कर मार देने की धमकी मिलने लगी। बाहर निकलती हूं तो लोग कमेंट करते हैं। मुझे इनके फतवो से डर नहीं लगता है।” मैंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की, थाने से कोई न काई मेरे घर के बाहर रहता है।

गणेश स्थापना को लेकर रूबी आसिफ खान ने कहा था कि मैंने अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना 7 दिनों के लिए की है और विधि विधान के साथ उनका विसर्जन करूंगी। राम मंदिर की नींव रखे जाने पर भी मैंने अपने घर में पूजा की थी जिसके बाद मेरे खिलाफ फतवा जारी हुआ था।
भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना के बाद रूबी खान के खिलाफ मौलानाओं की ओर से उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही थी। इसपर रूबी आसिफ खान का कहना है कि मौलानाओं ने पहले भी उनके विरोध में पोस्टर लगवाए हैं और फिर से वह विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



