नागरिकता संशोधन अध्यादेश को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पुलिस ने बताया कि परिसर के आसपास पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं तथा विश्वविदयालय के सभी द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, कभी माफी नहीं मांगने वाला : राहुल गांधी
एएमयू के प्रवक्ता डॉ. राहत अबरार के मुताबिक विश्वविदयालय की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो रही हैं और विवि प्रशासन भी हालात पर कड़ी नजर बनाये हुये है। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन के सचिव नजमुल इस्लाम ने बताया कि कार्यकारिणी की आपात बैठक शनिवार रात को आयोजित की गयी है जिसमें नागरिकता कानून पर आगे किस तरह से अपना विरोध दर्ज कराया जाए इस बाबत विचार विमर्श होगा। इस बीच जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात को इंटरनेट सेवायें बंद की गयी थीं उसे शुक्रवार रात को फिर से बहाल कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



