अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मेडिकल स्टूडेंटों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में उत्पीड़न की वजह से छात्राएं काफी ज्यादा गुस्से में है। उन्होंने कई बार शिकायत भी की लेकिन इसका कोई समाधान निकलता हुआ नज़र नहीं आता है। दूसरी ओर कॉलेज के प्रसाशन का कहना है की जांच चल रही है। हॉस्टल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में कई घटनाएँ देखने को मिली।
जिसके दौरान उन्हें हॉस्टल व जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से आते-जाते समय चैन स्नेचिंग और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। छत्राओं का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी इसका कोई समाधान निकलता नज़र नहीं आता है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने मांग कि कॉलेज परिसर जोड़ने के लिए एक गेट खोले जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ऐसी 20 घटनाओं का सामना कर चुकी है।लेकिन हाल ही में हुई एक घटना कि जांच कि गयी थी। जिसमें सामने आया कि काननू और व्यवस्था उल्लंघन के तीन मामले हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



