आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने राजभवन में आयोजित समारोह में आनंदीबेन को नए राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। पूर्व राज्यपाल राम नाईक परंपरा से हटकर आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने 20 जलाई को आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था। इससे पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं।

आज सुबह आनंदीबेन पटेल अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान गवर्नर राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



