उत्तर प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) ने तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा ने रविवार को बताया कि पार्टी कानपुर, सहारनपुर और प्रतापगढ़ में किस्मत आजमायेगी। सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट पर पार्टी ने डा। जितेन्द, कुमार सैनी को, प्रतापगढ़ की सदर विधानसभा सीट पर प्रवीण कुमार सिंह को, कानपुर की विधानसभा सीट पर बीजेपी छोड़कर आये अक्षांस चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
उन्होने बताया कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरूद्ध पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहे हैं। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा को आम जनता की मनसा बताने के लिए पार्टी प्रदेश में उपचुनाव लड़ने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



