इन दिनों माफिया अतीक अहमद को लेकर खुब चर्चा हो रही है क्योंकी बीते दिनों अतीक और अशरफ का मर्डर कर दिया गया था। इन सबके बीच कांग्रेस नेता ने कुछ एसा कर दिया की उनके इस कारनामे से अतीक और कांग्रेस के नेता सुर्खियों में आ गए ।दरअसल कांग्रेस नेता ने अतीक अहमद को लेकर विवादित बयान दिया इतना ही नही कांग्रेस नेता और पार्षद प्रत्याशी राजकुमार ने अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रख दिया।
कांग्रेस नेता ने अतीक को भारत रत्न देने की मांग की
जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।कांग्रेस ने भी नेता पर एक्शन लेते हुए उन्हे पार्टी से निलंबित कर दिया है।
अतीक अहमद को शहीद बताया
आपको बता दे कांग्रेस नेता राजकुमार ने अतीक अहमद को शहीद तक बता दिया था। इतना कहने से उसका मन नहीं भरा तो उसने अतीक को भारत रत्न देने की मांग कर दी। नेता की इस कारिस्तानी के बाद कांग्रेस कमेटी प्रयागराज ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया।
कांग्रेस ने पार्टी ने 6 साल के लिए निलंबित किया
वहीं कांग्रेस ने इसे राजकुमार का निजी बयान बताया है और कहा है कि उसका इससे कोई लेना देना नहीं है। उनकी पार्षद उम्मीदवारी भी वापस ले ली गई है। राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर अतीक की हत्या कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने सीएम के इस्तीफे की मांग की थी। उनके इस बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है।
रज्जू भैया काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में हैं
राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में हैं। वो नगर निगम के वार्ड नंबर 43 साउथ मलाका से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। वे इससे पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं।
अतीक अहमद की पुलिस हिरासत में मौत हुई
बता दें कि माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद की कुछ दिनों पहले पुलिस हिरासत में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। और विपक्ष ने इसकी जमकर आलोचना की थी।
Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की कब्र पर कांग्रेस नेता ने रखा तिरंगा , भारत रत्न देने की भी मांग
Summary :
इन दिनों माफिया अतीक अहमद को लेकर खुब चर्चा हो रही है क्योंकी बीते दिनों अतीक और अशरफ का मर्डर कर दिया गया था। इन सबके बीच कांग्रेस नेता ने कुछ एसा कर दिया की उनके इस कारनामे से अतीक और कांग्रेस के नेता सुर्खियों में आ गए ।दरअसल कांग्रेस नेता ने अतीक अहमद को लेकर विवादित बयान दिया इतना ही नही कांग्रेस नेता और पार्षद प्रत्याशी राजकुमार ने अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रख दिया।


Download Android App
Download iOS App



