अलीगढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना का हमला

Summary :

सांसद के काफिले पर हमले के बाद भारी पुलिस बल तैनात

अलीगढ़ में करणी सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया, जिससे कई गाड़ियाँ टकरा गईं। हालांकि, सुमन सुरक्षित रहे और बाद में बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले पर रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। लोधा थाना क्षेत्र ‘के खेरेश्वर चौराहे के पास हाईवे पर करणी सेना ने सांसद के काफिले पर टायर फेंके, जिससे तेज रफ्तार से दौड़ रही कई गाडियां आपस में टकरा गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना के बाद काफिले में अफरा- तफरी मच गईं। हालांकि, राहत की बात रही कि सासद रामजीलाल सुमन पूरी तरह सुरक्षित हैं और गभाना-बुलंदशहर की ओर रवाना हो गए। हालांकि बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा

चौकी प्रभारी निलंबित

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को शांत कर लिया गया। थाना गभाना में हमले के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (नगर) मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे सांसद रामजोलाल

बता दें कि सांसद रामजोलाल सुमन बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनेहरा में थार गाड़ी से कुचलकर हुई दलित महिला की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन गभाना टोल पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।