August 7 School Holiday: सात अगस्त तक इन स्कूलों को बंद रखने का आदेश, जानें क्या है पूरा माजरा

Summary :

August 7 School Holiday: आज कल कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। उत्तराखंड में पिछले दिनों बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में बाढ़ के हालात है। तो दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। आदेश जारी होने के बाद प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 7 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगे। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का पालन करें। School Holiday News Update (स्कूल की छुट्टियों पर…

August 7 School Holiday: आज कल कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। उत्तराखंड में पिछले दिनों बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। कई जिलों में बाढ़ के हालात है। तो दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। आदेश जारी होने के बाद प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 7 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगे। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का पालन करें।

School Holiday News Update (स्कूल की छुट्टियों पर ताजा अपडेट)

बता दें कि जिला अधिकारी ने आदेश दिए हैं कि स्कूल को बंद रखने के दौरान आप डीबीटी, यू-डाइस प्लस सहित अन्य विभागीय कार्यों को घर से पूरा करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकारी मान्यता प्राप्त, सरकारी सहायता प्राप्त, ICSE और CBSE बोर्ड के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को आदेश दिया गया है। इस वजह से स्कूल 7 अगस्त तक बंद रहेंगे।

इस वजह से स्कूल बंद?

August 7 School Holiday
August 7 School Holiday

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़ने की वजह से प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, आगरा, मिर्जापुर और कानपुर देहात समेत कई इलाकों में नदियों के जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण से कई जिलों में बाढ़ के हालात है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस वजह से बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा

कई जिलों में बाढ़ का खतरा
कई जिलों में बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश की बात करें तो भारी बारिश की वजह से गंगा, यमुना समेत अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। राज्य में 13 ऐसे जिले है, जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। यूपी के 13 जिले में शामिल प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बलिया, जालौन, औरैया, हमीरपुर, कानपुर नगर, बांदा, इटावा, फतेहपुर और चित्रकूट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :Jammu and Kashmir : खाई में गिरी बस, 3 CRPF जवानों की मौत, 15 घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।