उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर है।इसी बीच उन्होंने श्री राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य भी देखा और विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम योगी दो घंटे के छोटे दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं, इस दौरान वो कुछ दूसरे कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
योगी ठीक 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे
आपको बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ठीक 11 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे, जहां रामकथा पार्क हेलीपैड पर सीएम योगी हेलीकॉप्टर उतरा, इसके बाद वो यहां से सीधा श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने वहां भगवान राम की पूजा अर्चना की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ईश्वर के आगे हाथ जोड़ते हुए आगे बढ़ते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद वो रामलला की आरती भी उतारते हैं। मंदिर के पुजारी उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाते हैं। इस दौरान वहां श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय भी दिखाई देते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए
दरअसल, सीएम योगी के अयोध्या दौरे को देखते हुए यहां पर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थी, इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जनवरी महीने में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके बाद राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा और वो रामलला के दर्शन कर सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



