उत्तर प्रदेश : सीतापुर जेल से निकलते ही आज़म खान, बोले- मेरे साथ हो रहा है आतंकियों जैसा बर्ताव

Summary :

आज़म खान ने सीतापुर जेल से बाहर आते वक़्त आजम खान ने कहा कि “जेल में मेरे साथ आतंकवादियों वाला व्यवहार हो रहा है। इस सरकार में मेरे साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार हो रहा है”।

समाजवादी  पार्टी के दिग्‍गज नेता और रामपुर से सांसद आजम खान फ़र्ज़ी दस्तावेज़ के मामले में यूपी के सीतापुर जेल में बंद थे और शनिवार को उनकी पेशी रामपुर में है। सीतापुर जेल से बाहर आते वक़्त आजम खान ने कहा कि ”जेल में मेरे साथ आतंकवादियों वाला व्यवहार हो रहा है। इस सरकार में मेरे साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार हो रहा है”।

SP आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता खत्म

बता दें कि आजम खान की गिरफ्तारी पर राज्‍य में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आजम के समर्थक रामपुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे, जिससे माहौल खराब हो सकता था इसलिए आजम के परिवार की सुरक्षा के लिए उन्हें सीतापुर से रामपुर कोर्ट के लिए ले जाया जा रहा है। रामपुर की एडीडे6 कोर्ट में आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम की पेशी है।

Desk Team