LuLu Mall Controversy : आजम खान बोले-मॉल के मालिक का RSS से सीधा संबंध

Summary :

सपा नेता आजम खान ने आरोप लगाया कि लुलु मॉल के मालिक का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से सीधा संबंध है और उसके निर्देश पर मॉल में अनधिकृत रूप से नमाज अदा की गई।

लखनऊ का लुलु मॉल इन दिनों विवादों का केंद्र बना हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लूलू मॉल विवाद पर बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि लुलु मॉल के मालिक का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से सीधा संबंध है और उसके निर्देश पर मॉल में अनधिकृत रूप से नमाज अदा की गई। 
आजम खान ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘लुलु मॉल का मालिक आरएसएस के लिए धन जुटाता है और वह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना चाहता है।’’ इस महीने की शुरुआत में लखनऊ में लुलु मॉल के उद्घाटन के बाद कुछ लोगों ने वहां अनधिकृत रूप से नमाज अदा की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। 

छात्रों से कुर्सी का पुल बनवाकर क्लास तक पहुंची टीचर, Video वायरल होने के बाद किया गया निलंबित

इसके विरोध में कुछ हिंदू संगठन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घटना पर कड़ा संज्ञान लेने के बाद, पुलिस ने कार्रवाई की और मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के बारे में खान ने कहा, ‘‘वह समाजवादी पार्टी में वापस नहीं आ सकते क्योंकि वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।’’ 
सपा ने हाल ही में राजभर को एक पत्र भेजकर कहा था कि जहां भी उन्हें अधिक सम्मान मिले, वहां जाएं। राजभर की पार्टी सुभासपा ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था। आजम खान ने रामपुर सदर सीट से रिकॉर्ड दसवीं बार विधायक चुने जाने के बाद अपनी रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी थी। 

Desk Team