UP में बेइज्जती से परेशान युवक ने कर लिया सुसाइड! पत्नी को साथ भेजने के लिए ससुराल वालों के पकड़े थे पैर और जोड़े थे हाथ

Summary :

Baghpat man Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोर्ट रोड स्थित गली नंबर 4  में रहने वाले 23 वर्षीय दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने और परिवार परामर्श केंद्र में हुए समझौते से काफी परेशान था। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और कोतवाली के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। दीपक दिल्ली के एक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। उसके भाई राहुल के अनुसार, दीपक की शादी इसी…

Baghpat man Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोर्ट रोड स्थित गली नंबर 4  में रहने वाले 23 वर्षीय दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने और परिवार परामर्श केंद्र में हुए समझौते से काफी परेशान था। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और कोतवाली के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

दीपक दिल्ली के एक अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। उसके भाई राहुल के अनुसार, दीपक की शादी इसी साल मार्च में नंगला जाफराबाद निवासी गुड्डी से हुई थी। गुड्डी एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध (Marriage Dispute News)  सामान्य नहीं रहे। राहुल का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों में ही गुड्डी ने दीपक को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया था। इसके बावजूद दीपक ने रिश्ते को संभालने की कोशिश की।

Baghpat Suicide Case: पति-पत्नी के बीच बढ़ता गया विवाद

कुछ समय बाद दीपक ने अपनी पत्नी को किसी युवक से व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हुए देखा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों परिवारों ने बातचीत कर मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद गुड्डी अपने मायके चली गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद गुड्डी और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायतें देकर दीपक और उसके परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। राहुल का कहना है कि उनके परिवार को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया।

परिवार का आरोप है कि मामला खत्म करने के लिए उनसे चार लाख रुपये की मांग भी की गई। सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। राहुल के अनुसार, वहां दीपक और उसके परिवार पर समझौता करने का दबाव डाला गया। समझौते में पत्नी के जेवर लौटाने, उसका सामान वापस करने और ढाई लाख रुपये देने की बात तय कराई गई। परिवार का कहना है कि यह समझौता उनकी इच्छा के खिलाफ कराया गया।

Deepak Death Case: मानसिक तनाव में था दीपक

(credit social media)
(credit social media)

परिजनों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद दीपक बहुत तनाव में रहने लगा था। वह बार-बार अपनी परेशानी जाहिर कर रहा था। परिवार के अनुसार, उसने पत्नी को साथ भेजने की काफी कोशिश की, यहां तक कि ससुराल वालों के सामने हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर भी गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई। इस घटना से वह खुद को अपमानित महसूस करने लगा था और मानसिक रूप से टूट गया था।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों ने दीपक को घर की छत पर पंखे से लटका हुआ पाया। उसने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका था।

Uttar Pradesh Crime: परिजनों ने किया हंगामा

दीपक की मौत के बाद परिवार ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि सुबह शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज नहीं किया। इससे नाराज परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कोतवाली पहुंच गए और एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। करीब दो घंटे तक शव कोतवाली के बाहर रखा रहा।

Baghpat Police Investigation: पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज की FIR

(credit social media)
(credit social media)

परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने पत्नी, उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद परिवार ने दीपक का अंतिम संस्कार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Groom Dies Train Accident: विदाई की तैयारियों के बीच ट्रेन हादसे में दूल्हे की मौत, 5 दिन में उजड़ा सिंदूर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।