उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शादी के चार दिन बाद खुशियां मातम में बदल गई। घर में जहां नई दुल्हन की विदाई को लेकर रस्मों की तैयारियां चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ बेटे की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शादी के पांचवे दिन ही दुल्हन विधवा हो गई।
Bareilly Train Accident: शादी की 5 दिन बाद मौत
सीबीगंज के जौहरपुर इलाके के रहने वाले रामजी हुंडई कंपनी में सर्विस मैनेजर थे। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और उनके पिता हाईवे पर चाय की दुकान चलाते हैं। अभी पांच दिन पहले ही, 19 जून को रामजी की शादी शाहजहांपुर की रहने वाली एक युवती से हुई थी।
रविवार को पत्नी विदा कर घर आई थी, उसी दिन रिसेप्शन किया गया। घर में खुशियां छाई हुई थी, शुक्रवार को रामजी की पत्नी की ससुराल से पहली विदाई होनी थी। परिवार में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थी। किसी को ये पता नहीं था कि कुछ ही पल में खुशियां मातम में बदल जाएगी।
Ramji Train Accident: तेज रफ्तार ट्रेन ने मारी टक्कर
बुधवार दोपहर करीब दो बजे रामजी किसी काम से बाहर निकले थे। जब वह खड़ऊआ फाटक पार कर रहे थे, तभी दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई और उनके सिर, हाथ पैर समेत शरीर की कई हड्डियां टूट गई।
ट्रेन से कटने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान रामजी के रूप में की। हादसे की खबर मिलते ही जब परिवार में कोहराम मच गया। सिर्फ पांच दिन पहले विदा होकर आई रामजी की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह सदमे के कारण बार-बार बेहोश हो रही हैं। परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, मौत की खबर मिलते ही रामजी के ससुराल पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
Groom Death Bareilly: मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, मामला आत्महत्या का भी लग रहा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इस संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले क्या कोई झगड़ा या अन्य कोई बात हुई थी। सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि अगर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायती पत्र मिलता है, तो मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




