गर्मियों के मौसम में तेज़ धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण चेहरा बेजान और काला दिखने लगता है। इस मौसम में स्किन का ग्लो खो जाता है और पिंपल्स या टैनिंग की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए चेहरे को ठंडक देने और खोई हुई चमक वापस लाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह किचन में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं, Homemade Face Packs के बारे में, जो आपकी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे।
Homemade Face Packs for Summer: गर्मियों के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक्स
1. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी को फेस के लिए वरदान मानी जाती है। ये चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने में मदद करता है और मुंहासों को रोकता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
2. खीरा और एलोवेरा जेल

गर्मी के मौसम में खीरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है और एलोवेरा सनबर्न या चेहरे की जलन को कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अपने फेस पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ये पैक चेहरे को तुरंत कूलिंग देता है।
3. दही और बेसन

धूप के कारण अगर आपका चेहरा भी काला पड़ गया है, तो बेसन और दही का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट है। बेसन डेड स्किन को हटाता है और दही टैनिंग को साफ करने में मदद करती है। इसे बनने के लिए दो चम्मच बेसन में एक से दो चम्मच ताजा दही और एक चुटकी हल्दी मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से साफ कर लें।
4. चंदन और कच्चे दूध

चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने और चम बनाने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।






















