बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें यहां सोमवार को 26 जून की रात एक महिला की मौत हो गई। हत्या का आरोप पति पर लगाया गया है। 29 जून को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की पहचान मुरादपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद वसीम की पत्नी रुखसाना खातून के रूप में की गई है।पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर महिला के भाई मोहम्मद इरशाद का कहना है कि करीब 10 साल पहले बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद वसीम के साथ उसकी बहन की शादी हुई थी।
बेटा नहीं होने के चलते होती थी मारपीट
इसके साथ ही जानकारी मिली है कि चार बेटियां हैं बेटा नहीं होने के चलते मो वसीम उसकी बहन के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। इतना हीं नहीं वो घर में शराब पीकर रोज हंगामा करता था। बहन ने कई बार इसका विरोध भी किया तो विरोध करने पर लगातार प्रताड़ित किया जाता थो सोमवार की रात वह शराब के नशे में आया और अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। अब इस मामले के लेकर पूछताछ की जा रही है।
इरशाद ने शव को लेकर दी जानकारी
इरशाद ने बताया कि हत्या के बाद घर में ही शव को छोड़ दिया गया था। गांव के लोगों ने फोन कर इसके बारे में बताया। जब वे लोग पहुंचे तो रुखसाना की मौत हो गई थी। उन लोगों ने इसकी सूचना बीरपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर बीरपुर थाने की पुलिस पहुंची. हालांकि गुरुवार को जाकर शव का पोस्टमार्टम हुआ तो मौत की वजह भी सामने आई।
Begusarai News: बेगूसराय में बेटा न होने को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या
Summary :
बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें यहां सोमवार को 26 जून की रात एक महिला की मौत हो गई। हत्या का आरोप पति पर लगाया गया है। 29 जून को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की पहचान मुरादपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद वसीम की पत्नी रुखसाना खातून के रूप में की गई है।


Download Android App
Download iOS App



