प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी दौरे पर थे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाते समय अचानक एक शख्स ने प्रधानमंत्री के काफिले के सामने आने की कोशिश की। उसने काफिले के पीछे दौड़ लगा दी थी। सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस और एसपीजी की टीम ने प्रधानमंत्री के काफिले से 10 फीट की दूरी पर युवक को पकड़ लिया।
प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा में चूक
आपको बता दे कि वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट बाहर निकली। उसी समय एक युवक कागज लेकर उधर दौड़ा। युवक को प्रधानमंत्री की फ्लीट की ओर भागता देख सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तुरंत सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी दौड़े और उसे पकड़कर सिगरा थाने ले गए।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया वह शख्स बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे
काशी जोन के डीसीपी रामसेवक गौतम ने बताया कि युवक बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आया था। वह पीएम की एक झलक देखना चाहते थे। वह गलत दिशा में आ गया था। उससे पूछताछ की गई है और उसके पते की पुष्टि करने के बाद छोड़ दिया गया है। वह बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे।
सूत्रों ने बताया कि युवक को सिगरा थाने ले जाया गया और पुलिस, एलआईयू और आईबी की अलग-अलग टीमों ने पूछताछ की।
वाराणसी में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , जानिए ! क्या है पूरा मामला ?
Summary :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी दौरे पर थे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बाबतपुर एयरपोर्ट जाते समय अचानक एक शख्स ने प्रधानमंत्री के काफिले के सामने आने की कोशिश की। उसने काफिले के पीछे दौड़ लगा दी थी। सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस और एसपीजी की टीम ने प्रधानमंत्री के काफिले से 10 फीट की दूरी पर युवक को पकड़ लिया। प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा में चूक आपको बता दे कि वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट बाहर निकली। उसी समय एक युवक कागज लेकर उधर दौड़ा। युवक को प्रधानमंत्री…


Download Android App
Download iOS App



