यूपी के बिजनौर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालमाबाद गांव में एक तिलक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, विवाद दो पक्षों के बीच हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और हवाई फायरिंग भी की गई, जिस कारण समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
Air Firing Case Bijnor, Bijnor Police Investigation, Salamabad Village News: 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बता दें कि इस झड़प में दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष से दीपक (35), राजू (20) और बलवीर (18) घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से भूपेंद्र कुमार (45) और रोहन (16) को चोटें आईं। सभी घायल लोग भोगपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद, उन्हें तुरंत स्योहारा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें बड़े मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
Wedding DJ Controversy: पुलिस मामले की जांच कर रही
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोगपुर गांव का एक परिवार शादी से पहले की रस्म (लगन) के लिए किरतपुर गया था। कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में एक बड़ी झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक, किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि औपचारिक शिकायत मिलने के बाद दोषियों की पहचान की जाएगी और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है।


Download Android App
Download iOS App




