बिजनौर स्कूल में सनसनी! क्लास में घुसा तीन मीटर लंबा जहरीला सांप, मची भगदड़

Summary :

Bijnor School Snake News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक घटना सामने आयी है, जहां लंच टाइम के दौरान पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में एक तीन मीटर लंबा जहरीला सांप निकल आया। साफ को देखते ही पूरे स्कूल में दहशत फ़ैल गई, बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लंच टाइम में बच्चे स्कूल कैंपस में खेल रहे थे। इस दौरान एक जहरीला सांप मैदान से रेंगते हुए क्लास में जा घुसा। सांप को देखकर बच्चो में अफरातफरी मच गई और वह डर की वजह से चिल्लाते…

Bijnor School Snake News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक घटना सामने आयी है, जहां लंच टाइम के दौरान पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में एक तीन मीटर लंबा जहरीला सांप निकल आया। साफ को देखते ही पूरे स्कूल में दहशत फ़ैल गई, बच्चे इधर-उधर भागने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर लंच टाइम में बच्चे स्कूल कैंपस में खेल रहे थे। इस दौरान एक जहरीला सांप मैदान से रेंगते हुए क्लास में जा घुसा। सांप को देखकर बच्चो में अफरातफरी मच गई और वह डर की वजह से चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। बच्चों का शोर सुनकर तुरंत शिक्षक वहां पर आए और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले गए। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत इस घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार को दी। उन्होंने इस मामले की जानकारी वन विभाग को देकर मदद मांगी। सूचना पाते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और अपने साथ दो प्रशिक्षित सर्प मित्र भी लाए।

Bijnor School Snake News: घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप

Bijnor School Snake News
घोड़ा पछाड़ प्रजाति का सांप (Image- Social Media)

करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत के बाद सर्प मित्रों ने स्कूल के कमरे में छिपे सांप को रेस्क्यू कर लिया। स्कूल से पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का बताया जा रहा है, जो अपनी तेज गति के साथ-साथ खतरनाक भी है। सर्प मित्र ने बताया कि इस प्रजाति के सांप घोड़े से भी तेज रफ़्तार के होते हैं और ये अक्सर घनी झाड़ियों या खेतों में पाए जाते हैं।

Dangerous Snake in School: विद्यालय परिसर में वन विभाग की जांच

Bijnor School Snake News
विद्यालय परिसर में वन विभाग की जांच (Image- Social Media)

सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद छात्रों और स्कूल स्टाफ ने राहत की सांस ली। स्कूल प्रशासन ने बताया कि किसी भी छात्र और स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद वन विभाग ने भी विद्यालय परिसर की जांच की और सांप के घुसने के संभावित स्थानों को सील किया गया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। ये घटना स्कूल परिसर में सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के आस-पास झाड़ियों की सफाई और निगरानी पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दोगुना वेतन, बेहतर फैसिलिटी…अब नाईट शिफ्ट में बिना झंझट काम कर सकेंगी महिलाएं; मिलेगा बड़ा फायदा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।