उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी।
दो हजार करोड़ की राशि किसानों के खातों में भेजी
किसानो के मसीहा रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये मौर्य ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि में दो हजार करोड़ की राशि किसानों के खातों में भेजी गई है जबकि पूर्व की सरकारों में ऊपर ही बंदरबांट हो जाता था। उन्होने दावा किया कि 2017 के मुकाबले ज्यादा प्रचंड बहुमत से भाजपा सत्ता में आएगी और 300 से अधिक विधानसभाओं में कमल का फूल खिलेगा। 2014 में प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया था और 2017 में उनके कार्यों को देखते हुए प्रदेश में भी कमल खिलाया था।
राज्य में विकास की बयार चल रही है
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलती है और सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर हो रहा है। पहले सरकारों में केवल लूटने का काम होता था, अब राज्य में विकास की बयार चल रही है। अगर अखिलेश यादव 2017 के चुनाव में मिली 47 सीट भी इस बार संभाल लें तो यह उनका सौभाज्ञ होगा। अखिलेश मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।
विपक्ष के घरो में छपे में 400 करोड की गड़बड़
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 60 प्रतिशत वोट अकेले बीजेपी का है जबकि 40 प्रतिशत वोट के लिए विपक्ष लड़ रहा है। इतना ही नहीं विपक्ष के 40 प्रतिशत वोट में भी बीजेपी की पहुंच है। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यूपी में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, लेकिन जब एक इनकम टैक्स का छापा पड़ तो 400 करोड रुपए की गड़बड़ पकड़ गई है। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेंद, सिंह, केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे।


Download Android App
Download iOS App



