उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा का चुनाव देश की राजनीति में सबसे बड़ा अखाड़ा बन गया है। इस राज्य में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के साथ ही अपना प्रभुत्व भी बढ़ाना चाहते है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठबंधन करना चाहता है। भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में चर्चा करने की जिम्मेदारी जदयू ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री आरसीपी सिंह को सौंपी है।
बातचीत से नहीं बनी बात तो JDU लेगी यह फैसला-
बातचीत से नहीं बनी बात तो JDU लेगी यह फैसला-
पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘लल्लन सिंह’ ने इस बाबत बैठक की थी। बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हुए। पहले लल्लन सिंह ने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनिंदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा था कि पार्टी भाजपा नीत एनडीए के हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन यदि गठबंधन पर बात नहीं बनी तो वह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
वक्तव्य में बताया गया कि इस बारे भाजपा नेताओं से जदयू की ओर से आर सी पी सिंह बात करेंगे। गौरतलब है कि अगले छह महीने में होने वाले यूपी चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। मेल मुलाकात से लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। फिलहाल भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने अलग अलग चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। ऐसे में चौतरफा लड़ाई की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



