हाथरस की पीड़िता के लिए ‘अपमानजनक टिप्पणी ‘ करने वाले भाजपा नेता को महिला आयोग का नोटिस

Summary :

हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले की पीड़िता को उपशब्द कहने वाले भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया है।

हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले की पीड़िता को उपशब्द कहने वाले भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया है। आयोग ने भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव को नोटिस भेजा और कहा 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आयोग में उपस्थित होंगे। 
इससे पहले, महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘वह किसी पार्टी का नेता कहलाने के लायक नहीं हैं। वह अपनी घटिया सोच दिखा रहे हैं और मैं उन्हें नोटिस भेज रही हूं।खबरों के मुताबिक, श्रीवास्तव ने हाथरस की पीड़िता के चरित्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। 

हाथरस कांड में सनसनीखेज खुलासा, पीड़िता के परिवार और आरोपी के बीच 100 से ज्यादा बार हुई फोन पर बात

ज्ञात हो कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार तड़के पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। प्रशासन से इससे इनकार किया गया है। 

 

Desk Team