उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार पैर पसार रहा है। राज्य के मेरठ जिले में मेरठ दक्षिण क्षेत्र से बीजेपी विधायक सोमेंद्र तोमर के माता-पिता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी 82 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है और ये दोनों बीजेपी के एक विधायक के माता-पिता है।
इस बीच बीजेपी विधायक तोमर ने भी अपने माता-पिता के कोरोना संक्रमित होने की बात स्वीकार की है लेकिन उन्होंने खुद के घर में क्वारंटाइन रहने की खबरों को गलत बताया है। तोमर का कहना है कि उनके माता-पिता गाजियाबाद में उनके बड़े भाई के पास रह रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें बुखार आया था जिसके बाद उन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था।
20 सैनिकों की शहादत पर बोलीं मायावती-देशहित और सीमा की रक्षा केंद्र का दायित्व
उन्होंने बताया कि रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पिता को मेडिकल कॉलेज से मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। तोमर के अनुसार उनकी मां को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित 19 और लोगों की मौत होने के साथ इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 569 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 11601 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 63.31 हो चुका है। इस वक्त 6252 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखकर इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक पांच लाख 74 हजार 340 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



