बलिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। उनके बयान अक्सर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करते है। हाल में ही उनका ताजमहल को लेकर एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था और बहुत जल्द वह राम महल हो जाएगा।
शनिवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर शिवाजी के वंशज आ चुका है। उन्होंने कहा जैसे समर्थ गुरु रामदास ने भारत को शिवाजी प्रदान किया था वैसे ही गोरखनाथ जी ने शिवाजी के रूप में उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यान दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ताजमहल शिव मंदिर था और जल्दी ही योगी राज में ताजमहल को राम महल बनाया जाएगा।
अखिलेश का BJP पर आरोप- संविधान पर जो हमले हो रहे हैं वो हिंसक राजनीतिक सोच का कुपरिणाम है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि बंगाल को बचाना है तो बंगाल के लोगों को ममता को तिलांजलि देनी होगी। क्योंकि ममता बनर्जी राक्षसी हैं। ममता के घायल होने पर उन्होंने कहा कि चोट के बदले ममता बनर्जी वोट लेना चाहती हैं। सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि चोट के बदले चोट ही मिलती है।


Download Android App
Download iOS App



