उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 300 का आंकड़ा पार करेगी। कहा कि भाजपा राज्य में एक मजबूत और दमदार सरकार देगी। भाजपा राज्य में मजबूत और स्थायी सरकार देगी।
उत्तर प्रदेश में 325 सीटों का समर्थन भाजपा को प्राप्त होगा
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पांचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार अभियान का प्रारंभ मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या से कर रहा हूं। कहा कि हम अयोध्या की पांचों सीटें जितेंगे, तो उत्तर प्रदेश में 325 सीटों का समर्थन भाजपा को प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश में 325 सीट जीतने का मतलब प्रदेश में एक मजबूत और दमदार सरकार होगी।
समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान रामनगरी में जिन आतंकवादियों ने भगवान श्रीराम के मंदिर पर हमला किया था, सपा ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का शर्मनाक काम किया था। उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ। इसके साथ ही उनकी संवेदना भी आतंकवादियों के प्रति ही है। पेशेवर माफिया 4.5 वर्षों तक बिलों के अंदर दुबके थे, चुनाव की घोषणा के बाद फिर से बाहर आकर धमकीबाज बन गए। हमने कहा कि थोड़े दिन और इनकी गर्मी रहने दो 10 मार्च के बाद सब शांत हो जाएगा।
बल इंजन सरकार ने फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन की सुविधा दी
कहा कि भाजपा की सरकार ही संकट के समय में लोगों के साथ खड़ी रहती है। आप सभी लोगों ने इसको कोरोना संक्रमण के समय देखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर में हर उस जगह को लेकर सक्रिय रहे जहां कोरोना संक्रमण फैल रहा था। उन्होंने कहा कि हमने भी हर जिले का दौरा किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन की सुविधा दी। संकट में सभी को डबल डोज राशन का भी मिला। क्या सपा, बसपा, कांग्रेस के समय भी ऐसे ही राशन मिलता था। जब यह आपके सुख दुख में सहभागी नहीं तो इन्हें सिर में ढोने की क्या जरुरत है। इनको विसर्जन करने की जरुरत है। आप इनको विसर्जित करके भाजपा को फिर शासन का मौका दें।
पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर एक हाथ में विकास की छड़ी होगी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग होगी। प्रदेश में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा साथ ही माफियाओं और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी।
योगी ने कहा कि पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। क्या बसपा ये काम कर पाती? कांग्रेस मंदिर निर्माण करवा पाती या फिर सपा, जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई मंदिर निर्माण करवा पाते? सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही है जो कि राम मंदिर निर्माण करवा रही है।


Download Android App
Download iOS App



