बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी की चौकीदारी काम नहीं आयेगी और देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ के समर्थन में अमहट में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि नमो नमो की सरकार जा रही है। गठबंधन की सरकार आने वाली है।
बीजेपी के लोगों मे सत्ता का घमंड उनके सर पर चढ़कर बोल रहा है जबकि उनकी सरकार को सत्ता में नही आना है। बीजेपी और कांग्रेस चुनावी वादा पूरा नही करती। बीजेपी की चौकीदारी काम नही आयेगी। किसान इस सरकार से परेशान है। उन्होने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी के लिये बूथ स्तर के कार्यकर्ता मजबूती से लगे। बूथ पर एक एक वोट को डलवाने की जिम्मेदारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता लें।
आजम खां बोले- चुनाव आयोग कर रहा पक्षपातपूर्ण व्यवहार
सभी को वोट देने का अधिकार है। बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी पर आरोप लगाते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी के बेटे वरुण गांधी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है तो अब उनकी मां (मेनका गांधी) जनता को छलने आ गईं ही। उन्होने वरूण गांधी का नाम लिये बगैर कहा कि मौजूदा सांसद यदि दोबारा सुलतानपुर से चुनाव लड़े होते तो उन्हें अपनी हैसियत का पता चल जाता।
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर से पुराना नाता जोड़ने वाली बीजेपी उम्मीदवार को इससे पहले कभी यहां के बाशिंदो की याद नहीं आयी। वह खुलेआम मुस्लिम लोगो को धमका रही है कि वोट दोगें तभी विकास कार्य होगा जिसे चुनाव आयोग ने संज्ञान में लिया था। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस गरीबी दूर करने मे नाकाम रही।
शत्रुघ्न पर पत्नी का समर्थन करने के लिये आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा
पिछड़े को भी आरक्षण का लाभ नही मिला। कांग्रेस -बीजेपी के चुनावी वादे झूठे है। कांग्रेस की वजह से ही बीजेपी सत्ता में आयी। गरीबो, पिछड़े वर्गों का विकास नही हो रहा। कांग्रेस के समय आरक्षण लाभ नही मिला। गरीबो, पिछड़े को कानूनी अधिकार नही मिल रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस जनता को प्रलोभन के लिये झूठे वादे कर रही है जो कभी पूरा नहीं होने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



