उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर घोसी लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) उम्मीदवार अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार का बताया कि बलिया निवासी युवती ने गाजीपुर निवासी श्री राय पर गत वर्ष मार्च से नवंबर के दौरान लंका क्षेत्र में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने बुधवार को तहरीर दी थी और इसी आधार पर देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई।
शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया है कि वह वाराणसी के एक मशहूर कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान श्री राय के संपर्क में आयी थी। आरोप है कि राजनीति के क्षेत्र में मदद करने का प्रलोभन देकर श्री राय ने उसे अपने जाल में फंसाया और फिर कई माह तक ‘ब्लैकमेल’ कर यौन शोषण किया।
विरोध करने पर ‘बुरा अंजाम भुगतने’ की धमकियां दी गईं। इसी वजह से वह पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पायी। गौरतलब है कि सातवें एवं अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश के 13 संसदीय क्षेत्रों के साथ घोसी लोक सभा का चुनाव 19 मई को चुनाव है। श्री राय यहां समाजवादी पार्टी (सपा) एवं बसपा के संयुक्त उम्मीदवार है।


Download Android App
Download iOS App



