उत्तर प्रदेश में मुजफ़्फरनगर के घलौलौ चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच एक तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया जिससे छह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और चार गंभीर रूप से घायल हो गये। एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा शक है कि उसने शराब पी रखी थी।
वंदे मातरम मिशन के तहत फिलीपींस से एयर इंडिया की फ्लाइट में स्वदेश लौटे 149 भारतीय
अधिकारी ने बताया कि ये मजदूर हरियाणा से चले थे और बिहार में अपने घर पैदल जा रहे थे जब कल देर रात यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर घलीली जांच चौकी और रोहाना टोल प्लाजा के बीच दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर वे बस की चपेट में आ गए। हादसे में घायल सुशील, नाथू सैनी, पवन सैनी, प्रमोद और रामजी राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मृतकों की पहचान बिजेंदर (25) और हर्ष (20) के रूप में की गई है। बाकियों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है।


Download Android App
Download iOS App



