बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इस असंवैधानिक कानून से भविष्य में नकारात्मक परिणाम हो सकते है। मायावती ने जारी बयान में कहा, मैं केंद्र सरकार से इस असंवैधानिक कानून को वापस लेने की मांग करती हूं, अन्यथा भविष्य में इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। केंद्र सरकार को आपातकाल जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए, जैसे कांग्रेस ने पहले किए थे।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार के इस असंवैधानिक कानून से भविष्य में नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। मायावती ने कहा कि बसपा के संसदीय दल ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी नागरिकता संशोधन कानून और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएगी।


Download Android App
Download iOS App



