उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को सीने में गोली लगी। गोली उसकी बुलेट फ्रूफ जैकेट को चीरती हुई अंदर चली गई। लेकिन ये गोली पुलिसकर्मी की शर्ट की पॉकेट में रखे पर्स में फंस गई। बवाल शांत होने के 15 घंटे बाद जब सिपाही ने वर्दी उतारी तो जेब में छेद देखकर उसके होश उड़ गए।
सिपाही ने शनिवार को इसकी जानकारी एसएसपी और डीएम को दी। गोली की रफ्तार इतनी तेज थी कि उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट फट गई, इसके बाद बुलेट प्रुफ जैकेट के नीचे पहनी गई शर्ट भी फट गई और गोली शर्ट के पॉकेट में रखे पर्स में जाकर फंस गई। सिपाही विजेन्द्र हमेशा पर्स को पेंट की जेब में रखता है।
विजेन्द्र ने कहा, “मुझे लग रहा है कि यह मेरी दूसरी जिंदगी है।” उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिरोजाबाद में थाना दक्षिण इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की। बवाल को देख उसने सोचा पर्स गिर नहीं जाए। उसने तुरंत ही पर्स को जाकेट में रख लिया। जो उसका जीवन रक्षक बन गया। उसे क्या पता था कि उसने अपना जीवन बचाने को पर्स जाकेट की जेब में रखा है।


Download Android App
Download iOS App



