उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आरोपी गौतम ने एक वीडियो के माध्यम से धमकी दी थी, जो पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत तक पहुंचा फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कहा कि राजपूत के पति को हाल ही में वीडियो मिला था। वीडियो में, गौतम को अपमानजनक टिप्पणी करते और कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देते देखा जा सकता है। फरुर्खाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने पत्रकारों को बताया, उर्मिला राजपूत ने फरुर्खाबाद कोतवाली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें मांग की गई कि एक प्राथमिकी दर्ज की जाए और व्हाट्सएप पर साझा किए गए
वीडियो क्लिप की जांच की जाए, जिसमें गौतम को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को धमकी देते देखा गया है। पांडे ने कहा कि गौतम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, जांच चल रही है और वीडियो की सामग्री की भी जांच की जा रही है।
इसके अलावा, अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।राजपूत ने राज्य सरकार से भी उस वीडियो की जांच करने का आग्रह किया है, जिसमें कल्याण सिंह के खिलाफ ‘अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी’ की गई है।


Download Android App
Download iOS App



