कांग्रेस ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय द्वारा राहुल गांधी की तारीफ किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि क्या यह उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का संकेत है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत में लिखे गए पत्र और चंपत राय जैसे विहिप नेताओं की राहुल गांधी की तारीफ किए जाने के बाद आज बागपत के बड़ौली में भाजपा कार्यालय से उत्साह के साथ हाथ हिलाकर यात्रियों का अभिवादन किया गया।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘योगी के प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के संकेत?’’
RSS नहीं करता भारत जोड़ो यात्रा की निंदा
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा, “देश में पैदल चल रहे एक युवक का मैं आभार व्यक्त करता हूं, मैं उसके इस कदम की सराहना करता हूं।” राय ने कहा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस कभी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की निंदा नहीं करता।”उन्होंने कहा, “वह (राहुल गांधी) इस खराब मौसम में चल रहे हैं। इसकी सराहना की जानी चाहिए। मुझे कहना होगा कि हर किसी को देश की यात्रा करनी चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



